- Hindi News
- अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस का फगवाड़ा में ठहराव 10 से
अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का फगवाड़ा में ठहराव 10 से
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
अमृतसर-चंडीगढ़ के मध्य चलने वाली एक्सप्रैस गाड़ी का फगवाड़ा में ठहराव 10 फरवरी से शुरू करवाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने मंगलवार को फगवाड़ा में बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से फगवाड़ा वासियों की मांग थी कि चंडीगढ़ की एक्सप्रेसट्रेन का ठहराव फगवाड़ा में भी होना चाहिए।
10 फरवरी को वह खुद इस ट्रेन में बैठकर फगवाड़ा आएंगी। इस ट्रेन का नंबर 12411 है जो सुबह 6.55 चंडीगढ़ से चलती है तथा 9 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचती है तथा 11.25 के करीब यह फगवाड़ा में पहुंचेगी। इसमें फगवाड़ा से यात्री बैठेंगे और अमृतसर के लिए रवाना होंगे। सुबह 5.30 बजे यह ट्रेन अमृतसर से चलेगी तथा 7 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी। चौधरी ने कहा कि केंद्र की तरफ से जन कल्याण योजनाओं के लिए जो भी फंड पंजाब को जारी किए जाते हैं, प्रदेश सरकार उन फंडों को अपने नाम से फर्जी समानांतर योजनाएं बना कर उपयोग कर रही है। पूर्व विधायक चौधरी रामलुभाया, हरीश टीनू, राम मूर्ति भानोकी, रंजीत पाबला, पी.के. ओहरी, मिंटू वर्मा, रवि वर्मा, गुरमीत सिंह, तीर्थों रानी, छिंदो रानी, राजकुमार, अशोक कुमार मौजूद थे।