पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेपर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में प्रियंका सैनी प्रथम

पेपर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता में प्रियंका सैनी प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
कमला नेहरू पब्लिक स्कूल चक्क हकीम फगवाड़ा में बुधवार को सहोदया अंतर स्कूल पेपर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता करवाई गई। मुकाबले का विषय लिंग अनुपात था। मुकाबले में 27 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी से प्रो. कल्पना यादव और डा. पल्लवी ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। अलग अलग स्कूलों के छात्रों ने अपने पर्चे पढ़े तथा लिंग भेद को खत्म करने के लिए अपनी दलीलें दी। प्रियंका सैनी ने पहला, आकृति दास ने दूसरा और जैसमिन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वैभव गुप्ता को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा कमला नेहरु स्कूल फगवाड़ा की चाहत शर्मा ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया।