पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने आदर्श नागरिकता की संस्कृति को जाना

छात्रों ने आदर्श नागरिकता की संस्कृति को जाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा - आदर्श नागरिकता पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा में किया गया। इस कार्यशाला में जेसीआई के चार्टर प्रेसीडेंट पंकज की अध्यक्षता में स्कूल के अध्यापकों तथा ९वीं कक्षा के छात्रों ने आदर्श नागरिकता की संस्कृति को जाना। उन्होंने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन के बारे में भी जाना ताकि हमारी नई पीढ़ी एक आदर्श और प्रतिभावान नागरिक बन सके। मानवीय मूल्य, सामाजिक और नैतिक अधिकार इस कार्यशाला के मुख्य केंद्र बिंदु रहे। कार्यशाला में बच्चों को कई प्रोत्साहिक दृश्य भी दिखाए गए। प्रिंसीपल जोरावर सिंह ने भी छात्रों को इन आदर्श मूल्यों और अधिकारों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने के लिए प्रेरित किया।