पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुगर बढऩे न दें, नियमित जांच करवाते रहें : वालिया

शुगर बढऩे न दें, नियमित जांच करवाते रहें : वालिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
लोक सेवा दल की तरफ से छठा मासिक शुगर चेकअप कैंप आलम चंद कालड़ा की याद में बुधवार को डड्डल मोहल्ला में लगाया गया। अध्यक्षता प्रधान वरिंद्र शर्मा ने की। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रमुख समाज सेविका कृष्णावंति कालड़ा ने किया।
डॉ. मुनीष कालिया व उनकी टीम की देखरेख में लगाए गए इस कैंप में 75 मरीजों के खून की जांच की गई। चेयरमैन मनमोहन सिंह वालिया ने कहा कि इस समय देश में शूगर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को तब तक शूगर की बीमारी के बारे में पता नहीं चलता जब तक कि यह बीमारी गंभीर रूप धारण कर ले। इस लिए सभी लोगों को अपने खून की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए ताकि समय पर शूगर रोग का पता चल सके।
उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान भी 6 लोगों के नेत्रदान शपथ पत्र भरे। एक मृतक व्यक्ति की कार्निया से लगभग आठ नेत्रहीन लोगों को रोशनी प्रदान की जा सकती है। इस मौके पर नेत्रदान करने वाले लोगों को संस्था की तरफ से सर्टिफिकेट व पहचान पत्र भी दिए गए। संस्था के मुख्य सचिव पवन कश्यप, प्रधान वरिंद्र शर्मा, चेयरमैन एम एम वालिया तथा मुख्य सचिव पवन कश्यप के अतिरिक्त मोहन लाल कालड़ा, मीना कालड़ा, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वधवा, प्रदीप बांसल, अशोक दुग्गल, गुरमेल भोगल, हरविंद्र सिंह मौजूद थे।