पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौंदर्य मुकाबले में तनवीर मिस अमृतसर सैकंड रनरअप रही

सौंदर्य मुकाबले में तनवीर मिस अमृतसर सैकंड रनरअप रही

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
आरआर बावा डीएवी गल्र्स कालेज की छात्रा तनवीर कौर मिस अमृतसर सौंदर्य प्रतियोगिता में सैकंड रनरअप रही है। कालेज प्रिंसीपल डा. अजय सरीन ने बताया कि इवेंट मैनेजर हरप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह द्वारा करवाई गई सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 40 प्रतिभागी शामिल हुई थीं। उनके कालेज की बीए फाइनल की छात्रा तनवीर कौर भी प्रतियोगिता में शामिल हुई थी, जिसमें तनवीर सैकंड रनरअप रही।
प्रतियोगिता के आयोजकों ने तनवीर कौर को सैकंड रनरअप का ताज, मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।





तनवीर की इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल डा. अजय सरीन और कालेज के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट की डीन राज शर्मा ने तनवीर कौर के अभिभावकों, छात्राओं और स्टाफ को बधाई दी।



बटाला के आरआर बावा कॉलेज में फाइनल की छात्रा

सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस अमृतसर सैकंड रनरअप रही तनवीर कौर।