पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव बरनाला में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

गांव बरनाला में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर - आर्य सभा जिला गुरदासपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गांव अवांखा में हुई बैठक में आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला प्रधान तरसेम लाल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि सभा की ओर से 26 जनवरी को गांव बरनाला में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 23 फरवरी को गांव अवांखा की ओर से आर्य महा सम्मेलन करवाया जाएगा। फरवरी माह में दीनानगर के गांव मुन्नावाली में दांतों की नि: शुल्क चेकअप कैंप और मई महीने बहरामपुर के गांव मजीठी में आंखों का चेकअप कैंप लगाया जाएगा। सितंबर माह में दो दिवसीय चेतना मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर अरविंद मेहता, प्रो. केवल कृष्ण, रछपाल सिंह, रणजीत सिंह, हकीकत राय, अजय कुमार, इंद्रजीत, संतोष आर्य, शारदा रानी आदि उपस्थित थे।