- Hindi News
- दहेज के लिए तंग करने पर पति के खिलाफ केस
दहेज के लिए तंग करने पर पति के खिलाफ केस
भास्कर न्यूज - बटाला
दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरभिंद्र सिंह ने बताया कि अजीत नगर की रहने वाली रजनीश कौर पुत्री जगदीश सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी शादी 27 सितंबर 2009 को हरदेव सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी बेरां वाला खूह, राजासांसी अमृतसर के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसका पति और दहेज लाने की मांग करता था और आए दिन उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग किया करता था।
मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया था
दहेज लाने की मांग पूरी न करने पर पति ने पिछले साल 21 मई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। रजनीश कौर की शिकायत पर डीएसपी मुख्यालय जसवंत कौर रियाड़ ने जांच करके उसके पति को दहेज उत्पीडऩ का आरोपी पाया। इस पर हरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अभी तक फरार है।