पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान मालिक का बेटा कश्मीरी शालें व नकदी लेकर फरार

मकान मालिक का बेटा कश्मीरी शालें व नकदी लेकर फरार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
मकान मालिक का बेटा अपने किराएदार कश्मीरी की शालें और नकदी लेकर फरार हो गया। थाना सिविल लाइन एसएचओ गुरभिंद्र सिंह ने बताया कि कश्मीर से आया मोहम्मद जमान बट्ट पुत्र अली मोहम्मद बट्ट वासी जम्मू कश्मीर, बटाला में गर्म शालें और गर्म कपड़ों की फेरी लगाता है। कुछ समय से वो गांव पूंदर की नई आबादी में अमैन्युल मसीह के घर में किराए पर रह रहा था। मंगलवार वह बटाला और आसपास के इलाकों में शालें बेचने गया था।
पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की
देर शाम का जब वापस आया तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी गर्म शालें और 90 हजार रुपए चोरी हो गए थे। बाद में उसे पता चला कि उसके मकान मालिक अमैन्युल मसीह का बेटा काकू उसका सामान और पैसे लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने काकू के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।