चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
बटाला - घुमाण पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। थाना घुमाण के एएसआई सुखविंदर सिंह ने गांव अत्तेपुर की नहर के पास एक बाइक सवार को रोक कर उसके कागजात चैक किए। उक्त बाइक पर फर्जी नंबर ((पीबी 06 बी 3640)) लगाया हुआ था। इस पर आरोपी को हिरासत मे ले लिया। व्यक्ति की शिनाख्त सतनाम सिंह वासी गांव मदरा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त बाइक आठ दिसंबर को मल्होत्रा मार्किट बटाला से चोरी की थी और उसका असली नंबर ((पीबी 18 पी 7163)) है। बाइक का असली मालिक लक्ष्य मल्होत्रा है, जिसने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फतेहगढ़ चूडिय़ां पुलिस ने दो लोगों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि एएसआई जोगिंदर सिंह ने गांव रसूलपुर टपरियां के पास दुर्लभजीत सिंह वासी ठठ्ठा थाना घनिया के बांगर और बलजीत सिंह वासी चितौडग़ढ़ को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बाइक ((नं. पीबी 02 एफ 3458)) हीरो हांडा स्पलेंडर बरामद किया, जोकि चोरी का था।