पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टावर की तार चोरी करने पर तीन पर केस दर्ज

मोबाइल टावर की तार चोरी करने पर तीन पर केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला - मोबाइल टावर से तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना रंगडऩंगल के एसएचओ राजेश कक्कड़ ने बताया कि जरनैल सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव चाऊचक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह गांव अम्मोनंगल में स्थित गलिन कंपनी के टावर पर बतौर सुपरवाइजर तैनात है।
23 अक्टूबर की रात को गुरनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र सुखबीर सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी गांव फत्तुतीला थाना कथूनंगल जिला अमृतसर ने टावर से 96 मीटर तार काट कर चोरी कर ली। इसकी शिकायत पर गुरनाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र सुखबीर सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव फत्तुतीला थाना कथूनंगल जिला अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी फरार हैं।