पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी के आरोप में परिवार के तीन लोगों पर केस

धोखाधड़ी के आरोप में परिवार के तीन लोगों पर केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8.68 लाख बयाना लेकर दूसरे को बेच दिया था मकान
भास्कर न्यूज - बटाला
मकान बेचने के मामले में एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना कादियां के एसएचओ शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि सिविल लाइन कादियां के रहने वाले सुखजीत सिंह ने पिछले साल 20 मई को एसएसपी बटाला को शिकायत की थी कि सिविल लाइन कादियां के ही रहने वाले जसवंत सिंह ने अपने मकान का सौदा उसके साथ किया था। जसवंत सिंह ने 17 दिसंबर 2012 को बयाना लेकर 16 मई को रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था, मगर रजिस्ट्री की तारीख नजदीक आने से पहले ही जसवंत ने 8 मई को उसी मकान को एक अन्य व्यक्ति जसबीर सिंह को बेच दिया।
जब सुखजीत सिंह ने जसवंत सिंह से इस संबंध में बात की तो जसवंत सिंह ने उसे विश्वास दिलाया कि बयाने के तौर पर लिए गए पैसे के बदले वह उसे अपनी कार दे देगा। बाद में उसे पता चला कि उसे दी गई कार पहले से किसी फाइनांस कंपनी द्वारा फाइनांस की हुई थी। एसएसपी के आदेश पर की गई जांच में जसवंत सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर और बेटा गुरदीप सिंह शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह के साथ 8 लाख 68 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पाए गए। पुलिस ने जसवंत सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर व उसके बेटे गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।