नशीला पाउडर और टीकों सहित एक गिरफ्तार
बटाला - एंटी गुंडा स्टाफ ने एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पाउडर और टीके बरामद किए हैं। एसएसपी बटाला एसएस मंड ने बताया कि एंटी गुंडा स्टाफ के इंजार्च प्रकाश सिंह ने बिक्रमजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह गांव वडाला ग्रंथियां को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 380 ग्राम नशीला पाउडर, 40 टीके और 10 वाइले बरामद की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर में केस दर्ज किया है।