पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल वडाला ग्रंथियां में छात्राओं को 164 साइकिल और वर्दियां दीं

सरकारी स्कूल वडाला ग्रंथियां में छात्राओं को 164 साइकिल और वर्दियां दीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कादियां
गांव वडाला ग्रंथियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में माई भागो स्कीम के अंतर्गत 164 छात्राओं को साइकिल तथा छठी से आठवीं कक्षा के 288 विद्यार्थियों को वर्दियां दी गईं। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तथा बटाला के इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल पहुंचे जबकि उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह भाटिया विशेष तौर पर शामिल हुए। लखबीर सिंह लोधीनंगल ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पंजाब में अध्यापकों की खाली असामियां भरी जा रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि गुरु ही अंधकार से उजाले की ओर ले जाने वाला माध्यम है, इसलिए विघार्थियों को अपने अज्ञानता रूपी अंधेरे को शिक्षा रूपी ज्योति से प्रज्ज्वलित करने के लिए अपने अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विघार्थियों को मेहनत से अपने जीवन स्तर को बुलंदियों की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया। अंत में स्कूल के प्रिंसिपल कुलवंत सिंह ने लखबीर सिंह लोधीनंगल और अमरजीत सिंह भाटिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राम लाल, चेयरमैन हरभजन सिंह तूर, सुलखन सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव राज, सुखविंदर सिंह पड्डा, राज कुमार, बलविंदर जीत सिंह, शशि किरण, हरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, संजीव कुमार, सुखदेव सिंह, मोनिका, अशोक भनोट, चरणजीत कौर, रमा, प्रेरणा, ज्योति मौजूद थे।



छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, प्रिं. कुलवंत सिंह तथा राम लाल।