पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएल बावा डीएवी कॉलेज में साइंस वर्कशाप और पोस्टर प्रदर्शनी

एसएल बावा डीएवी कॉलेज में साइंस वर्कशाप और पोस्टर प्रदर्शनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
एसएल बावा डीएवी कॉलेज में साइंस वर्कशॉप और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने साइंस मॉडल और पोस्टरों का प्रदर्शन किया। जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं में अध्यापकों ने प्रयोग करके विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी। प्रिंसिपल एके गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य लायन सुभाष ओहरी ने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रिंसिपल एके गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए गंभीर होना पड़ेगा। मुख्य अतिथि ओहरी ने कहा कि वह केवल शिक्षा को ही अपना लक्ष्य बनाए। कार्यक्रम की संचालिका प्रो. मंजुला उप्पल और मृदुला दुग्गल ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रही नई चमत्कारिक खोजों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. अंजलि, प्रो. परनीत, प्रो. निधि, प्रो. सुनील जेतली, प्रो. पवन मलिक, प्रो. मीनू कश्यप और प्रो. मीनाक्षी आदि सहित कई लोग भी मौजूद थीं।



आरआर बावा कालेज में पुस्तक प्रदर्शनी

बटाला. आरआर बावा डीएवी गल्र्स कॉलेज में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व में लगाई गई प्रदर्शनी में कई विषयों पर आधारित पुस्तकें रखी गई थी। पंजाबी विभाग की मुखी प्रो. शबनम प्रभा ने बताया कि प्रदर्शनी में एमए पंजाबी से संबंधित पाठ्य और रेफरेंस किताबों की श्रंृखला प्रदर्शित की गई थी। प्रदर्शनी के लिए जलंधर के पब्लिशर सुंदर बुक डिपो ने विशेष सहयोग दिया। प्रदर्शनी में विशेष तौर पर रखी गई नई प्रकाशित और पुरातन प्रतिष्ठित पुस्तकों के बारे में छात्राओं और अध्यापकों को जानकारी दी गई। एमए की छात्राओं ने यूजीसी परीक्षा, टीईटी और अन्य शोध विषयों में रूचि दिखाई। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को पुस्तकों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. लक्की शर्मा, डॉ. नरिंद्र स्वरूप, डॉ. मंदीप कौर, प्रो. कुलजीत कौर और प्रो. नवप्रीत कौर आदि मौजूद थीं।

एसएल बावा डीएवी कॉलेज में साइंस वर्कशाप में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुभाष ओहरी को सम्मानित करती प्रिंसिपल एके गुप्ता, प्रो. मृदुला, प्रो. मंजुला व अन्य।