नेट पर गाने डाउनलोड करने पर एक पकड़ा
बटाला - श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने एक दुकानदार को इंटरनेट से गैरकानूनी ढंग से गाने डाउनलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि एक म्यूजिक कंपनी के प्रतिनिधि हरबंस सिंह निवासी कोट आत्मा सिंह अमृतसर ने पुलिस से शिकायत की थी कि श्री हरगोबिंदपुर के बाजार में अजय कुमार बिना लाइसेंस से इंटरनेट से मोबाइलों और लैपटॉप में गाने डाउनलोड करता है। शिकायत पर पुलिस ने अजय कुमार को उसकी दुकान से काबू कर लिया। पुलिस ने दुकान से कंप्यूटर, लैपटॉप
और पेनड्राइव बरामद भी जब्त कर लीं। दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।