पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दे और भंगड़े से मनमोहा

गिद्दे और भंगड़े से मनमोहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
देसराज हैरिटेज पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को करवाया गया। पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल कार्यक्रम में मुख्यतिथि थे। स्कूल के डायरेक्टर मदन लाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का आरंभ गुरुबाणी के शब्द से किया गया।
बच्चों ने सभ्याचारक कार्यक्रम में ‘मां तू मेरी मां मंै तेरा लाडला’। ‘तेरी कनक दी राखी मुंडेया मै नही बैंदी’। रंगले पंजाब दी सिफ्त सुनावा आदि गीतों पर डांस किया। इस अलावा बच्चों की योगासन, आइटम, भंगड़ा और गिद्दा को लोगों ने पंसद किया। मुख्यातिथि ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में आगे रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
मंच संचालन अध्यापक धनवंत सिंह और मनप्रीत कौर ने किया। इस मौके पर प्रिंसीपल हरप्रीत कौर, मैनेजर संजीव कुमार, लायन सुभाष ओहरी, प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. बीएम डोगरा, सुभाष सूरी, शिश भूषण
वर्मा और अन्य उपस्थित थे।