पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से धोखाधड़ी पर मैनेजर, फील्ड अफसर सहित छह नामजद

बैंक से धोखाधड़ी पर मैनेजर, फील्ड अफसर सहित छह नामजद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला - बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप में बैंक मैनेजर और फील्ड अफसर सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरभिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक सिंबल चौक के मैनेजर जगजीत सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव जीवन नंगल के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बैंक से 2010 में सोनालीका ट्रैक्टर और अन्य उपकरण लेने के लिए 8 लाख 30 हजार रुपए का लोन लिया था। तीन महीने बाद ही बैंक को बिना बताए संतोख सिंह निवासी बहिबेवाल थाना दसूहा जिला होशियारपुर को ट्रैक्टर बेच दिया और कर्ज नहीं लौटाया। शिकायत पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, बैंक के पूर्व मैनेजर मोहन सिंह, फील्ड अफसर कमल कांत यादव, जसबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और हीरा लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी फरार हैं।