पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविताओं और नाटक से किया सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष

कविताओं और नाटक से किया सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कादियां
राष्ट्रीय कन्या दिवस के उपलक्ष्य पर गांव कंडीला के सरकारी हाई स्कूल में आयोजित समारोह में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। स्कूल के हैडमास्टर दविंदर कुमार, सीनियर अध्यापक अरविंदरजीत सिंह, रजवंत कौर, बलजीत सिंह तथा मुकेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला को अपने आप को कल्पना चावला, रानी लक्ष्मी बाई या फिर किरण बेदी का मार्गदर्शन करते हुए समाज की सृजना में विशेष योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियों की सुरक्षा को विश्वसनीय बनाने के लिए यह दिवस पर पूरे देश में मनाया जा रहा है।
छात्रा लवजोत कौर, गुरशरण कौर, सोनिया तथा नवनीत कौर ने भ्रूण हत्या तथा दहेज जैसी कुरीतियों पर कटाक्ष करते नाटक तथा कविताएं पेश की। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने भी लड़कियों को जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्य अध्यापक दविंदर कुमार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी की। इस अवसर पर चेयरमैन गुरदीप सिंह, हैडमास्टर दविंदर कुमार, अरविंदरजीत सिंह भाटिया, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार, रजवंत कौर, सुरजीत सिंह, जगरूप सिंह काहलों, बलजीत कौर, रीटा रानी, सुखवंत कौर, चंद्र कांता आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।



स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ हैडमास्टर दविंदर कुमार।