पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकुश शर्मा वार्ड नंबर 13 इकाई के प्रधान बने

अंकुश शर्मा वार्ड नंबर 13 इकाई के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक में पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई और नगर की सभी वार्डों में पार्टी इकाई के गठन का काम जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।
जिला उपप्रधान रमन महाजन हैप्पी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंकुश शर्मा को वार्ड नंबर 13 का प्रधान जबकि पंकज कांसरा को उप प्रधान नियुक्त किया गया। जिला यूथ विंग प्रधान अनिल कुमार चपाटा ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला यूथ सचिव दीपक जंडियाल, तहसील प्रमुख सुखदेव शर्मा, ब्लॉक प्रधान तरसेम महाजन, सिटी प्रधान अश्विनी महाजन, गौरव शर्मा, रोहित महाजन, विशाल महाजन, अश्विनी सैनी, साहिल, अंकुश कांसरा, विक्की महाजन, भोलू, बिट्टू महाजन, अश्विनी अग्रवाल आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य भी उपस्थित थे।




दीनानगर में शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक में नवनियुक्त वार्ड पदाधिकारियों को सम्मानित करते जिला यूथ विंग प्रधान अनिल कुमार व अन्य।