- Hindi News
- लोगों को अन्न सुरक्षा प्रदान करने को लेकर मार्च निकाला
लोगों को अन्न सुरक्षा प्रदान करने को लेकर मार्च निकाला
भास्कर न्यूज - दीनानगर
कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तस्करी के खिलाफ नगर में रोष मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई सीपीआई की कौमी कौंसिल के सदस्य भूपिंदर सांबर, जिला सचिव लखवीर सिंह हारनिया, उपसचिव बलबीर सिंह, जसबीर सिंह, सुभाष कैरे, मोहन सिंह, सुखदेव सिंह काहलों, बलकार चंद, रमेश भोगल, हरचरण सिंह औजला ने की।
इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार से शत-प्रतिशत लोगों को अन्न सुरक्षा प्रदान करने, पंजाब में बंद पड़े राशन डिपो चालू करवाने, भ्रष्टाचार व तस्करी की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई। पनियाड़ी गेट और मेन बाजार चौक में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कामरेड भूपिंदर सांबर ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक एजेंडे से लोगों में फूट डाल रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब में सांझा मोर्चा सभी सीटों पर
चुनाव लड़ेगा।
कामरेड लखबीर सिंह हारनिया ने पंजाब में दी जा रही 250 रुपए बुढ़ापा पेंशन को लोगों के साथ मजाक बताया। रोष मार्च रेलवे रोड, पनियाड़ी गेट, मेन बाजार, मगराली बाजार, जीटी रोड, पुलिस स्टेशन चौक से होते हुए बहरामपुर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ।
दीनानगर में वामदल रोष मार्च निकालते हुए।