पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कादियां में लुटेरों ने दो महिलाओं की बालियां छीनीं

कादियां में लुटेरों ने दो महिलाओं की बालियां छीनीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां - मोहल्ला प्रताप नगर में लुटेरों ने एक महिला के कानों से बालियां झपट लीं। राज रानी पत्नी तरसेम लाल निवासी प्रताप नगर अपने घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान एक लाल रंग के डिस्कवर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इनमें से एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा और दूसरे ने महिला के कानों से बालियां झपट लीं। महिला के शोर मचाने तक लुटेरे फरार हो चुके थे। इस संबंध में थाना कादियां में शिकायत कर दी है।
वहीं प्रताप नगर मोहल्ला में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों ने मोहल्ला प्रेम नगर में एक 60 वर्षीय महिला के कानों से भी बालियां झपट लीं। जसविंदर कौर पत्नी स्वर्गीय सतपाल ने बताया कि वह दोपहर को अपने पौत्रों को स्कूल से लेकर घर आ रही थी कि घर के पास एक डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसकी बालियां झपट लीं। थाना कादियां पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मोहल्ला प्रेम नगर में जिस स्थान से लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया वहां जमात-ए-अहमदिया द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे लुटेरों का सुराग मिलने की संभावना है।



जसविंदर कौर।