- Hindi News
- चोरी के छह मोटरसाइकिलों सहित दो गिरफ्तार
चोरी के छह मोटरसाइकिलों सहित दो गिरफ्तार
बटाला - पुलिस ने चोरी के छह मोटरसाइकिलों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसएस मंड ने बताया किथाना डेरा बाबा नानक के एएसआई हरबंस सिंह ने गांव खुशहालपुर के मोड़ पर नाका लगाकर राजिंदर सिंह निवासी रामपुर थाना कोटली सूरत मल्ली को गिरफ्तार करके उससे एक हीरो हांडा पैशन मोटरसाइकिल ((नं. पीबी 61-1103)) बरामद किया। राजिंदर सिंह से की गई पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर डेरा बाबा नानक पुलिस ने तीन और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए। इसी तरह एएसआई हरबंस सिंह ने डेरा बाबा नानक कस्बा में फतेहगढ़ चूडिय़ां बाईपास पर नाकेबंदी के दौरान विजय कुमार निवासी गुरु नानक नगर सूरानुसी जालंधर को गिरफ्तार करके उससे दो चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।