नहर से अज्ञात युवती का शव बरामद
बटाला - पुलिस ने थाना सेखवां के गांव कलेर के पास अपरबारी दोआब कैनाल से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। थाना सेखवां के एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में युवती का शव है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसएचओ ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 18 साल है। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।