- Hindi News
- पोस्टर प्रदर्शनी के विजेताओं को किया सम्मानित
पोस्टर प्रदर्शनी के विजेताओं को किया सम्मानित
बटाला - एसएल बावा डीएवी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय साइंस वर्कशाप और पोस्टर प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्गों में हुई प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एके गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य विनोद सचदेवा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रिंसीपल एके गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। वर्कशाप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शित करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रो ़ मृदुला दुग्गल, प्रो. मंजुला उप्पल, प्रो. परनीत, प्रो. निधि, प्रो. सुनील जेतली, प्रो. पवन मलिक, प्रो. मीनू कश्यप, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. रुपाली अग्रवाल, प्रो. बलबीर कौर, प्रो. नवजीत सिंह, प्रो. सोनिया शर्मा और अन्य मौजूद थे।
पोस्टर प्रदर्शनी में विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते विनोद सचदेवा और प्रिंसिपल एके गुप्ता।