पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिं. घनश्याम को ग्लोबल इंडियन ऑफ दि ईयर अवॉर्ड

प्रिं. घनश्याम को ग्लोबल इंडियन ऑफ दि ईयर अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
आदर्श कालेज फार गल्र्स फतेहगढ़ चूडिय़ां के प्रिंसीपल घनश्याम सिंह को ग्लोबल इंडियन आफ दि ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल सिंह को यह अवार्ड पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने पुणे में दिया।
19 जनवरी को सिटीजन इंटीग्रेशन पीस सोसायटी के पुणे ((महाराष्ट्र)) में हुए समारोह में प्रिंसीपल घनश्याम सिंह को वर्ष 2013 में पिछड़े वर्ग में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए दी
गई सेवाओं के प्रति यह सम्मान
दिया गया। असम के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
फतेहगढ़ चूडिय़ां आदर्श कालेज फार गल्र्स और टेक्नीकल विद्यक संस्था व आदर्श कंप्यूटर पीटीयू लर्निंग सेंटर के प्रिंसीपल और डायरेक्टर घनश्याम सिंह एक शिक्षा शास्त्री के तौर पर पहले भी कई सम्मान हासिल कर चुके हैं।