- Hindi News
- सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर नशे के खिलाफ जगाई अलख
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर नशे के खिलाफ जगाई अलख
भास्कर न्यूज - बटाला
शिक्षा विभाग की ओर से लोगों को नशे से दूर रखने के अभियान के तहत सरकारी हाई स्कू ल बांसा वाला बाजार के बच्चों ने नशा विरोधी रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने शहर के बाजारों में नारे लगाकर नशे के खिलाफ अलख जगाई। प्रिंसिपल जसवंत कौर के नेतृत्व में निकाली गई रैली में जन कल्याण चेरिटेबल सोसायटी के प्रधान हरमनजीत सिंह गोराया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रैली से पूर्व गोराया ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि पंजाब जैसे खुशहाल और विकसित राज्य में फैला नशे का जाल युवा वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। नशे पर आधारित पेंटिंग मुकाबलों में जीतने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
सेहत पर पढऩे वाले बुरे प्रभाव की दी जानकारी
प्रिंसिपल जसवंत कौर ने कहा कि नशे का दानव जहां नौजवानों को निगल रहा है वहीं परिवारों में दरारें भी डाल रहा है। नशा छुड़ाओ केंद्र के इंचार्ज वरिंद्र सिंह ने सेहत पर पढऩे वाले बुरे प्रभाव की जानकारी दी। इस अवसर पर एडवोकेट राजिंदर सिंह पदम, पूर्व पार्षद धर्मवीर सेठ, अध्यापक वरिंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, मनोज कुमार, सुरजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, रंजीत भगत, हरदीप सिंह, दविंद्र सिंह भुट्टर, अमरदीप सिंह विर्क और गुरप्रीत घुम्मन आदि मौजूद थे।