पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती परीक्षा अंग्रेजी में करवाने पर एतराज

भर्ती परीक्षा अंग्रेजी में करवाने पर एतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला - भारतीय मजदूर संघ की सरस्वती मंदिर किला मंडी में हुई बैठक में स्थानीय विभाग की भर्ती परीक्षा अंग्रेजी में करवाने पर एतराज जताया। जिला प्रधान दविंद्रपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कई वर्षों के बाद स्थानीय निकाय विभाग में 329 खाली पड़े पद भरने का निर्देश देकर सराहनीय काम किया है लेकिन इन पदों के लिए होने वाली परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी ही रखा गया है, जो सही नहीं है।
दविंद्रपाल ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने का प्रयास करती है और सरकारी कार्यालयों में पंजाबी की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है लेकिन सरकार ने दोहरा मापदंड अपनाया है। इस मौके पर बृजमोहन जोशी, गुरबचन लाल, वेद प्रकाश, विजय महाजन, सुदेश कुमार, रत्न सिंह, जोगिंद्रपाल, बख्शीश सिंह व अन्य मौजूद थे।