पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा...पर झूमे दर्शक

मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा...पर झूमे दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
एसएस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंगी सरूप दास में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने नृत्य, स्किट, योग, गिद्दा, भंगड़ा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान साडा चिडिय़ा दा चंबा पर आधारित कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। छात्राओं ने ‘मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा’ पर राजस्थानी नृत्य पेश किया जबकि ‘चांदी दीयां सोणेया कढ़ाईयां झांजरां, बेहड़े विच पैंदे अच्च टोए वेख लईं’ गीत पर नृत्य तथा ‘मलकी खूह दे उत्ते भरदी पई सी पानी’ गीत पर पेश नृत्य अपनी छाप छोड़ गया।
स्कूल प्रबंधक कमेटी और दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी स्वतंत्रानंद पुस्तकालय अमृतसर के प्रबंधक राकेश मेहरा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि मास्टर बाल मुकंद सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रिंसिपल बलबीर सिंह सलारिया ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों पर रोशनी डाली।
पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चे सम्मानित
मुख्य अतिथि मेहरा ने पिछले अकादमिक वर्ष में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की स्थापना का उद्देश्य अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से बच्चों को ओत-प्रोत करना था। स्कूल कमेटी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के सचिव बलविंदर शास्त्री, एसएसआईएमटी के डायरेक्टर डॉ. सुभाष महाजन, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अजमेर सिंह बैंस, भारत विकास परिषद के प्रधान अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद प्रेम भारत, ईश्वर भल्ला, वीपी ओहरी, विनय ओहरी, सरपंच रघुवीर सिंह मानी, मास्टर शेर सिंह, जतिंदर शास्त्री, रघुनाथ सिंह शास्त्री, परमजीत सिंह, सोम नाथ, बलविंदर सिंह, मनोहर लाल, मुख्तियार सिंह, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।



मुख्यातिथि राकेश मेहरा व अन्य मेहमान मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते हुए।