पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की हताशा दिखाती है बिन्नी की बर्खास्तगी : भूषण

आप की हताशा दिखाती है बिन्नी की बर्खास्तगी : भूषण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मंसूबों को बेनकाब करके रख दिया है और बिन्नी की पार्टी से बर्खास्तगी आम आदमी पार्टी की हताशा को दर्शाती है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और वन विभाग पंजाब के पूर्व डायरेक्टर ललित भूषण अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता में कही। अग्रवाल ने कहा कि सत्ता मिलने पर ही आप पार्टी को इस बात का भली भांति एहसास हो गया है कि लोगों से किए गए लुभावने वादों को पूरा करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल संविधान को ठेंगा दिखाते हुए अपनी अच्छी से सिस्टम को चलाना चाहते हैं। उनके द्वारा खुद को अराजक मानना इसका प्रतीक है लेकिन वह इस बात को भूल रहे हैं कि देश की जनता यदि उन पर विश्वास कर सत्ता तक पहुंचा सकती है तो लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने के लिए वह केजरीवाल की पार्टी को धूल भी चटा सकती है। उन्होंने देश की जनता को आम आदमी पार्टी से सचेत रहने की अपील की है।



ललित भूषण अग्रवाल।