पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग कार्यक्रम से बच्चों ने मोहा मन

रंगारंग कार्यक्रम से बच्चों ने मोहा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
गोबिंद पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सोनिका शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर कौंसिल दीनानगर के पूर्व प्रधान विजय महाजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि स्कूल के चेयरमैन महिंदर सिंह संधू, सचिव जसबीर सिंह संधू और डायरेक्टर रछपाल सिंह गोराया विशेष तौर पर शामिल हुए।
प्रिंसिपल सोनिका शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन महिंदर सिंह संधू ने स्कूल में बच्चों को दी जा सहूलियतों पर प्रकाश डाला और आए मेहमानों का धन्यवाद किया। स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जीवन ज्योति, मनदीप कौर, ज्योति बाला, जीवन ज्योति शर्मा, नवदीप कौर, वंदना, रूबी, प्रेम अग्रवाल, गगनदीप संधू, अमन सुनिंदर, हरदीप कौर आदि सहित कई गणमान्य लोग भी
उपस्थित थे।



स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि विजय महाजन।

समारोह में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चे।