पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायन क्लब में नए सदस्य को किया शामिल

लायन क्लब में नए सदस्य को किया शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
लायंस क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की ऑफिशियल विजिट पर लायंस क्लब बटाला हरमन ने होटल पार्क व्यू में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 लायन परमजीत सिंह चावला, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 लायन इकबाल सिंह लूथरा और रीजन चेयरमैन लायन वीके सहगल बतौर मुख्य अतिथि जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवनीत सेठ और लायन स्वर्ण सिंह खालसा विशेष तौर पर शामिल हुए। क्लब प्रधान जगदीश सिंह मल्ली के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रगति 2014 में क्लब सदस्य शामिल हुए। लायन परमजीत सिंह चावला ने लायनिज्म के आदर्शों और सिद्धांतों के बारे जानकारी दी। लायन इकबाल सिंह लूथरा ने नए सदस्य रंदीप सिंह बेदी, बलविंद्र सिंह भुल्लर, कपिल वर्मा, सर्वजीत सिंह, दिलबाग सिंह और विकास शर्मा को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल किया। कार्यक्रम के दियाल चिंगारी, पवन त्रेहन, मास्टर आफ सेरेमनी विपिन पुरी, जयपाल त्रेहन, हरवंत महाजन, हुक्म सिंह बाजवा, गुरविंद्र सिंह साहबी, हरपाल सिंह, बलबीर बब्बर, करतार सिंह, महंगा सिंह और सुभाष ओहरी शामिल थे।



लायंस क्लब बटाला हरमन के कार्यक्रम में शामिल लायन परमजीत चावला, इकबाल सिंह लूथरा, नवनीत सेठ, पवन त्रेहन, जगदीश मल्ली व अन्य।