- Hindi News
- चंडीगढ़ से बटाला हेरोइन लेकर आ रहे दो युवक गिरफ्तार
चंडीगढ़ से बटाला हेरोइन लेकर आ रहे दो युवक गिरफ्तार
बटाला - सीआईए स्टाफ ने चंडीगढ़ से बटाला हेरोइन लेकर आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। एसएसपी एसएस मंड ने बताया कि सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर नौरंग सिंह के नेतृत्व में एसआई बलविंद्र सिंह और पुलिस पार्टी ने बटाला-जालंधर रोड पर गांव अम्मोनंगल के पास नाका लगाया था।
नाके पर जालंधर की तरफ से आ रही आल्टो कार को जब रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को पीछे मोडऩे की कोशिश की। कार में सवार एक युवक ने कार से उतरकर भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद की।
आरोपियों की पहचान अमित कुमार और जसविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के तौर पर की गई। इंस्पेक्टर नौरंग सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रंगडऩंगल में केस दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों बटाला किसे हेरोइन देने आ रहे थे, इसका भी पता लगाया जाएगा।