दातर दिखाकर महिला से चेन छीनी
बटाला - थाना सेखवां के तहत गांव लोहचप्प में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने दातर दिखाकर एक महिला से उसकी सोने की चेन छीन ली। एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव लोहचप्प की हरबंस कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पति के साथ गांव लोहचप्प से सेखवां जा रही थी। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन्हें दातर दिखाकर उसकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।