पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल पहले हुई युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

तीन साल पहले हुई युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
बटाला-कादियां रोड पर गांव धन्नाचीमा के पास तीन साल पहले हुई एक युवक की हत्या में वांछित आरोपी को थाना सेखवां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सेखवां के एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि बटाला-कादियां रोड पर गांव धन्ना चीमा के पास 16 जून 2011 को एक युवक सिमरनजीत सिंह वासी गांव डल्ला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
गांव डल्ला के ही रहने वाले एक युवक बलविंदर सिंह का कंवलप्रीत सिंह निवासी गावं बुड्ढा कोट, प्रताप सिंह निवासी उप्पल, अमृतपाल सिंह वासी कादियां और जगतार सिंह निवासी ठीकरीवाल के साथ किसी बात पर मामूली झगड़ा हुआ था। 16 जून 2011 को कंवलप्रीत और अन्य तीनों ने बलविंदर सिंह को मारने की योजना के तहत एक्टिवा पर आ रहे बलविंदर पर गोली चलाई, लेकिन उसके पीछे बैठा बलविंद्र का दोस्त सिमरनजीत सिंह निवासी गावं डल्ला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रताप सिंह और अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
तब से फरार चल रहे कंवलप्रीत सिंह को पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्या का चौथा आरोपी जगतार सिंह वासी अभी तक फरार है।



हत्या का चौथा आरोपी अभी भी है फरार