शराब की दस बोतलों सहित दो गिरफ्तार
बटाला - थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को दस बोतल अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ गुरपिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह ने गांव बोदे दी खुई के पास नाकेबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार रवि कुमार और विक्रम खजूरी गेट निवासी को रोक कर तलाशी लेने पर उनसे 10 बोतलें बरामद की। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।