लोकसभा चुनावों को लेकर विचार
दीनानगर - शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया गया। जिला उपप्रधान रमन महाजन हैप्पी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला यूथ विंग प्रधान अनिल कुमार चपाटा और सिटी प्रधान अश्विनी कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए। जिला उप प्रधान रमन महाजन हैप्पी ने कहा कि पार्टी पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान 15 फरवरी तक सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जल्द ही जिला स्तर पर रैली निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता और महासचिव राजिंदर राजा विशेष तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर तहसील प्रधान सुखदेव शर्मा, जिला यूथ विंग सचिव दीपक जंडियाल, ब्लाक प्रधान तरसेम महाजन, सिटी यूथ विंग प्रधान रोहित महाजन, विशाल महाजन, सतपाल, बिट्टू महाजन, तरुण डोगरा, पंकज कांसरा, अंकुश शर्मा आदि उपस्थित थे।