- Hindi News
- बच्चों ने स्किट से दिया नशा न करने का संदेश
बच्चों ने स्किट से दिया नशा न करने का संदेश
भास्कर न्यूज - दीनानगर
सरकारी हाई स्कूल अवांखा में मुख्याध्यापिका पुष्पा देवी की अध्यक्षता में नशा विरोधी सेमिनार लगाया गया। महिला कमीशन की सदस्य पुष्पिंदर कौर मजबूर कार्यक्रम की मुख्यातिथि और रिटायर्ड डीएसपी तिरलोक सिंह विशेष अतिथि थे। रिसोर्सपर्सन डा. रमेश कुमार ने नशे के बढ़ते प्रचलन को समाज के लिए खतरनाक बताया।
उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए सामाजिक जागरुकता होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर बच्चों के कविता, भाषण, सुलेख और
चार्ट मेकिंग मुकाबले भी करवाए
गए। तमन्ना और आकाशदीप के ग्रुपों ने स्किट प्रस्तुत कर नशे पर प्रभावशाली कटाक्ष किया। कविता मुकाबलों में रूपलाल ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण में तमन्ना प्रथम, कंचन द्वितीय, मनदीप तृतीय, सुलेख में प्रिया प्रथम, सिया द्वितीय, ज्योति कुमारी तृतीय और चार्ट मेकिंग में अंशु बैंस प्रथम, प्रिया व शिव द्वितीय और शीशम बैंस तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। मंच संचालन कुलविंदर कौर ने किया।
इस मौके पर राधा गुप्ता, सुरेश बाला, सुदेश शर्मा, कमलेश कुमारी, शारदा देवी, जीवन ज्योति, सुमन बाला, चारू पांडे, हरजिंदर सिंह, दविंदर दास, गोबिंद आनंद, विजय सलारिया मौजूद थे।
सरकारी हाई स्कूल अवांखा में नशा विरोधी सेमिनार, तमन्ना का भाषण सबसे प्रभावशाली रहा