पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस ओलम्पियाड में एसएस बाजवा स्कूल के बच्चों ने जीता स्वर्ण पदक

साइंस ओलम्पियाड में एसएस बाजवा स्कूल के बच्चों ने जीता स्वर्ण पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां - एसएस बाजवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में आकृति गुप्ता, मनवीर कौर, सायरातुल हुदा, रमनदीप कौर शामिल हैं जबकि हरमनप्रीत कौर को रजक पदक मिला। कांस्य पदक जीतने वाली छात्राओं में सुमनप्रीत कौर, नेहा शामिल हैं। स्कूल के डायरेक्टर एमएल शर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजीव नरियाल, वाइस प्रिंसिपल अमनदीप कौर, एनएसओ इंचार्ज हरसिमरन सिंह, जसबीर गुप्ता तथा मीनू लुथरा आदि उपस्थित थे।