पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीपीओ ने पंचों और सरपंचों को मनरेगा स्कीम की दी जानकारी

बीडीपीओ ने पंचों और सरपंचों को मनरेगा स्कीम की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कादियां
ग्रामीण रोजगार मामले में मनरेगा की ओर से लोगों को 100 दिन के रोजगार का संविधानिक अधिकार दिया गया है। इस स्कीम को प्रभावशाली बनाने तथा मौलिक जानकारी उपलब्ध करवाने में प्रैस का अहम रोल है। यह बात ब्लॉक विकास तथा पंचायत अधिकारी परमजीत कौर बीडीपीओ ने कार्यालय में मनरेगा संबंधी विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वर्कशाप के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मनरेगा स्कीम के अधीन ब्लॉक में वर्ष 2013-2014 में अब तक 92 लाख 32 हजार रुपए की ग्रांट खर्च की गई, जिसमें में मनरेगा स्कीम अधीन ग्राम पंचायत दौलतपुर में राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया गया। इसके साथ ही दो अन्य राजीव गांधी सेवा केंद्रों का कार्य ग्राम पंचायतों में चल रहा है।
ब्लॉक के अंतर्गत 80 पंचायतों में मनरेगा स्कीम के अंतर्गत कुल नौकरी कार्ड 4669 हैं, जिनमें से 213 एससी नौकरी कार्ड 45 बीपीएल कार्ड हैं। वर्ष 2013-14 में 19037 नौकरी कार्ड लाभपात्रियों को रोजगार दिया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा में पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम सभा के सम्मेलन जरूरी करार दिए गए हैं। मनरेगा की 60 तथा 40 की लागत का अनुपात संबंधित पंचायत के दायरे में किए जाने वाले कार्य के लिए है। बुधवार को ऑडिट का प्रशिक्षण इकबाल सिंह, भुपिंदर सिंह तथा मेजर सिंह की ओर से ब्लॉक कादियां के सरपंचों तथा पंचों को दिया गया। इस अवसर पर परमिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुखचैन सिंह, राजविंदर सिंह, जसवंत सिंह, कमलजीत सिंह, दविंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुरिंदरपाल तथा अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।



बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न पंचायतों के सरपंच तथा पंच।