डॉ. राजेश शर्मा को दिया नकद इनाम
कादियां - बटाला की दाना मंडी में गत दिनों आयोजित पशु प्रतियोगिता में बढिय़ा प्रदर्शन करवाने वाली भैंस के मालिक को डॉ. राजेश शर्मा को सर्टिफिकेट और इनाम दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि दाना मंडी बटाला में मुरां नस्ल की भैंसों के पशु खेल मुकाबले करवाया गए थे, जिनमें कादियां के जंग बहादुर की भैंस ने बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। स्थानीय पशु डिस्पेंसरी में उन्हें एक हजार रुपए का चेक और सर्टिफिकेट दिया।