- Hindi News
- गांव मराड़ा में शहीद लांस नायक विक्रम दत्त को किए श्रद्धासुमन अर्पित
गांव मराड़ा में शहीद लांस नायक विक्रम दत्त को किए श्रद्धासुमन अर्पित
भास्कर न्यूज - दीनानगर
जम्मू कश्मीर के लेह सेक्टर में शहादत का जाम पीने वाले लांस नायक विक्रम दत्त का 7वां श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव मराड़ा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीएसएफ हेडक्वार्टर गुरदासपुर में आयोजित किया गया। डीआईजी एनके मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे शहीद की माता सोमा देवी, भाई सुरिंदर कुमार, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह सैनी, दलित क्रांति दल पंजाब के प्रधान सरवन सिंह सेवक ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यातिथि बीडी धुप्पड़ ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सदियों की गुलामी के बाद देश को मिली आजादी के पीछे कुर्बानियों की लंबा इतिहास है। उन्होंने परिषद को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। ब्रिगेडियर मिश्रा ने कहा कि लांस नायक विक्रम दत्त जैसे वीर सैनिक भारतीय सेना के गौरव हैं। कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि लांस नायक विक्रम दत्त ने शादी से मात्र 10 दिन पहले शहादत का जाम पीकर जिस बहादुरी का परिचय दिया, उसकी मिसाल अन्य कहीं नहीं मिलती। स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुख्यातिथि धुप्पड़ ने शहीद के परिजनों सहित अन्य शहीदों के परिवारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ठाकुर विजय सिंह, कैप्टन प्रीतम सलारिया, संजीव शर्मा, सुरेंद्र पाल, शक्ति सिंह पठानिया, ठाकुर विनोद सिंह, सूबेदार मदन लाल शर्मा, कैप्टन पप्पी सिंह, जिम्मी खजूरिया, प्रेम नाथ शर्मा, सुखदेव राज, सुदेश शर्मा, हंस राज, कैप्टन सोहन लाल उपस्थित थे।
शहीद के परिजनों को सम्मानित करते मुख्यातिथि बीडी धुप्पड़, रविंदर सिंह।