पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल का स्टेच्यू बनाने के लिए लोहा एकत्रित करने को डिब्बा वितरण शुरू

पटेल का स्टेच्यू बनाने के लिए लोहा एकत्रित करने को डिब्बा वितरण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर - गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल के बनने जा रहे स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी में प्रयोग के लिए देश भर के किसानों से एकत्रित किए जाने वाले लोहे डिब्बों के वितरण के काम शुरू किया। जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा ने झंडी दिखाकर डिब्बों के वितरण के लिए वाहनों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को पूरे जिले में शुरू किया गया है। इसके अलावा बूथ सम्मेलन, एक नोट एक वोट अभियान, नई भर्ती और नए वोट बनाने का अभियान भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जगराओं में 23 फरवरी को होने जा रही नरेंदर मोदी की रैली के लिए तैयारियों शुरू कर दी गई है। इस मौके पर शहरी मंडल प्रधान राजेश शर्मा, जिला महासचिव सीता राम कश्यप, जिला उपप्रधान व दीनानगर प्रभारी अशोक वैद, युवा मोर्चा के जिला महासचिव रोहित महाजन, स्पोट्र्स सैल के प्रधान अनिरुद्ध अरोड़ा, मक्खन सर्राफ, जिला उपप्रधान अंकित महाजन, किसान मोर्चा के महासचिव सतनाम सिंह, स्थानीय निकाय सैल के संयोजक अश्विनी महाजन आदि उपस्थित थे।



डिब्बों के वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते जिला प्रधान रमेश शर्मा।