बच्चों को कापियां और पेंसिलें दीं
दीनानगर - सरकारी मिडल स्कूल हवेली में भाजयुमो की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को कापियां-पेंसिलें दीं। स्कूल हैडमास्टर मुनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवा मोर्चा के दीनानगर शहरी मंडल के प्रधान संदीप सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को स्टेशनरी प्रदान करते हुए राष्ट्र सेवा का जज्बा अपने भीतर भरने को प्रेरित किया। इस मौके पर सरपंच धर्म पाल, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, दिलबाग सिंह, चैन सिंह, हरजीत सिंह, अरुण शर्मा, उपप्रधान परमजीत सैनी, सचिव बलराम शर्मा आदि उपस्थित थे।