पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासन और संस्कार ही मानव को बनाते हैं हर दृष्टि से पूर्ण : मित्तल

अनुशासन और संस्कार ही मानव को बनाते हैं हर दृष्टि से पूर्ण : मित्तल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बटाला
आज्ञावंती मरवाहा डीएवी गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंद्र नगर का आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण और सभ्याचारक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों को आगे रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल अंजू वर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में डीएवी मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली के सचिव बालकृष्ण मित्तल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि डीएवी कमेटी के चेयरमैन पूर्व विधायक जगदीश साहनी और स्कूल के मैनेजर नरेश महाजन विशेष तौर पर शामिल हुए।
मुख्यातिथि मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ संस्कारित भी बनना चाहिए। अनुशासन और संस्कार ही मानव को हर दृष्टि से पूर्ण बनाते है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वह बच्चों को शिक्षा के अलावा भारत की आदर्शवादी परंपराओं से भी परिचित करवाएं। जगदीश साहनी कहा कि विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों और अभिभावकों का पूरा सत्कार करना चाहिए। आरआर बावा डीएवी गल्र्स कालेज की प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि आत्म विश्वास से परी पूर्ण विद्यार्थी ही आगे बढ़ाने में सक्षम होते है। इस अवसर पर लायन सुभाष ओहरी, प्रिंसिपल भारत डोगरा, प्रिंसिपल मदन लाल, प्रिंसिपल रत्न चंद, प्रिंसिपल रजनी मल्होत्रा, प्रिंसिपल प्रोमिला
बलगन, भूषण बजाज, कुलदीप महाजन, अशोक बब्बर और अन्य मौजूद थे।



आज्ञावंती मरवाहा डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य पेश करते बच्चे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथी बालकृष्ण मित्तल, जगदीश साहनी, नरेश महाजन। साथ हैं प्रिंसिपल अंजू वर्मा और प्रिंसिपल सरीन।