- Hindi News
- माई भागो स्कीम के तहत 139 छात्राओं को साइकिल दिए
माई भागो स्कीम के तहत 139 छात्राओं को साइकिल दिए
भास्कर न्यूज - बहरामपुर /काहनूवान
वीरवार को माई भागो योजना के तहत भरथ काजीचक्क और भैणी मिया खां के सरकारी स्कूलों में 139 छात्राओं को साइकिल दिए गए। भरथ काजीचक्क के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रिंसीपल राजिंदर कुमार के नेतृत्व में छात्राओं को साइकिल दिए गए। मुख्यातिथि हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ ने माई भागो स्कीम के तहत स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 79 छात्राओं को साइकिल दिए। उन्होंने कहा अकाली भाजपा सरकार द्वारा माई भागो स्कीम शुरू करने का उद्देश्य दूर दराज के गांवों की लड़कियों को स्कूल आने के लिए मदद करना है। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में बच्चों को हर सुविधा देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर सिंह सहित स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।
उधर, भैणी मिया खां के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा की छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्दियां दी गईं। प्रिंसीपल रणजीत सिंह ने बताया कि 40 छात्राओं को बूट, जुराबें व जर्सियां दी गई हैं। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
भरथ काजीचक्क में छात्राओं को साइकिल देते बिशन दास धुप्पड़ और अन्य।