पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय सिख संगत का उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुओं के संदेश का प्रचार

राष्ट्रीय सिख संगत का उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुओं के संदेश का प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
राष्ट्रीय सिख संगत गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुओं के सांझीवालता के संदेश के प्रचार व प्रसार के लिए कार्य कर रही है ताकि भावी पीढ़ी को सिख धर्म की विरासत के प्रति जागरूक किया जा सके। यह बात राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अविनाश जायसवाल ने हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ के दफ्तर में क्षेत्र के सिखों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर भाजपा और अकाली कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
जायसवाल ने कहा कि भाई कन्हैया ने सेवा की जो पराकाष्ठा स्थापित की है, वह हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। गुरु गोबिंद सिंह का जीवन इतिहास विश्व में सबसे महान है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय सिख संगत देश विदेश में कई सेमिनार आयोजित कर सिख धर्म की सांझीवालता का प्रचार कर चुकी है और भविष्य में भी इस सिलसिले को और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा उनका कोई भी राजनीतिक एजेंडा हो लेकिन देश व कौम की रक्षा करना सर्वोपरि होना चाहिए। जायसवाल ने कहा गुरु ग्रंथ साहिब और गुरुओं के संदेश को मात्र सुनने तक सीमित न रख कर हमें जीवन में इसका अभ्यास करना चाहिए। सांझीवालता के प्रचार का संगत सबसे उत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा हिंदू सिख एकता देश की एकता व अखंडता को मजबूती से कायम रखे हुए है और इसी संदेश को पूरे विश्व में फैलाने के लिए राष्ट्रीय सिख संगत प्रयासरत है।
हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ ने जायसवाल को शाल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा पंजाब में अकाली भाजपा का गठबंधन पूरे विश्व में हिंदू सिख एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और इस एकता के सूत्र को और मजबूत करने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। इस मौके पर भाजयुमो पठानकोट के प्रधान बख्शीश सिंह, जिला मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह बयानपुर, भाजपा के दोरांगला मंडल प्रधान भजन सिंह डुगरी, पुरानाशाला मंडल प्रधान जनक सिंह, साहोवाल मंडल प्रधान योगेश शर्मा, अकाली नेता कुलदीप सिंह खालसा, हरपाल सिंह, ब्लाक समिति दीनानगर के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम कमांडो, एससी मोर्चा के जिला प्रधान कमलजीत चावला, ब्लाक समिति सदस्य सरवन कुमार काहना, सरपंच निशान सिंह चौंतरा, सरपंच दलबीर सिंह सुलतानी, रंजीत सिंह राणा, नरिंदर सिंह, सरपंच गुरनाम सिंह, रतन सिंह नंगलडाला, ब्लाक समिति सदस्य धर्म सिंह, करनैल सिंह, जसबीर सिंह, सरपंच दर्शन कुमार, सरपंच सुरजीत सिंह मल्लियां, सरवन सिंह, जिला परिषद सदस्य हरजीत सिंह, नंबरदार दविंदर सिंह, सरपंच कंस राज मौजूद थे।



एकता व अखंडता के लिए प्रयासरत है संगठन : अविनाश जायसवाल

दीनानगर में संबोधित करते राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अविनाश जायसवाल। साथ हैं हलका इंचार्ज बीडी धुप्पड़ व अन्य नेता।