डीपीसी पदोन्नति करने का विरोध
भास्कर न्यूज - दीनानगर
सरकारी स्कूलों के लेक्चररों ने सामूहिक अवकाश लेकर रोष रैली की। लेक्चरर सीडैक के माध्यम से गलत ढंग से भर्ती हुए मुख्याध्यापकों को बतौर प्रिंसीपल पदोन्नत किए जाने के विरोध में हैं। रैली
गवर्नमेंट स्कूल लेक्चरर यूनियन के आह्वान पर की गई। रैली में ब्लॉक दीनानगर के चौंता, झरौली, बहरामपुर, भरथ और दीनानगर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लेक्चरर शामिल हुए।
वक्ताओं ने रोष जताया कि डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ((डीपीसी)) द्वारा पदोन्नत किए जाने की इस नीति को बंद न किया गया को इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने लेक्चररों और हेडमास्टरों की मौजूदा संख्या अनुसार बनते अनुपात 90:10 अनुसार ही पदोन्नति करने की मांग की।
इस मौके पर शोभा भल्ला, अनुपमा, चंपा, मीना शर्मा, रंजीत कौर, हरिंदर सैनी, केवल कृष्ण, वरिंदर कुमार, अनिल भल्ला, अश्विनी कुमार, प्रीतम दास, पंकज महाजन, गुरदीप सिंह, निरंजन सिंह, राजेश कुमार, प्रेमपाल मौजूद थे।