पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वहितकारी विद्या मंदिर का समारोह चार को

सर्वहितकारी विद्या मंदिर का समारोह चार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर - योगीराज भगवान नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह चार फरवरी को आयोजित होगा। प्रिंसीपल सोहन सिंह ने बताया कि हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ मुख्यातिथि होंगे। राकेश महाजन कार्यक्रम के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद जी मुख्य वक्ता होंगे। इस मौके पर बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।