ओबराय व बिग बिरादरी की मेल चार को
दीनानगर - ओबराय और बिग बिरादरी की मेल चार फरवरी को गांव भरथ काजीचक्क में स्थित जठेरी माता सत्योती के समाधि स्थल पर आयोजित होगी। कमेटी सदस्य जोगिंदरपाल, कैलाश ओबराय व अजय ओबराय ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन और 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद चुनरी समर्पण व समाधि परिक्रमा के बाद सत्संग होगा। दोपहर बाद भंडारा लगाया जाएगा।