पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैलेसों में खाने के एवज में टैक्स वसूली को गुंडा टैक्स करार दिया

पैलेसों में खाने के एवज में टैक्स वसूली को गुंडा टैक्स करार दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दीनानगर
शिवसेना बाल ठाकरे के नेताओं ने मैरिज पैलेसों में समारोहों के दौरान भोजन खिलाने के एवज में एक्साइज अधिकारियों द्वारा तीन हजार रुपए टैक्स वसूल किए जाने का विरोध करते हुए गुंडा टैक्स करार दिया है। महाजन हाल में एक बैठक में जिला प्रधान राजेश कुमार टिंकू ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार बेटी पैदा होने पर विभिन्न सुविधाएं देने का ऐलान करती है। लड़की की शादी के लिए शगुन स्कीम शुरू की है लेकिन जब उसी बेटी की शादी के दौरान मेहमानों को खाना खिलाना हो तो उनसे तीन हजार रुपए वसूले जा रहे है। उन्होंने कहा इस टैक्स को गुंडा वसूली का संज्ञान इस लिए दिया है क्योंकि एक्साइज विभाग के अधिकारी इस टैक्स की कोई रसीद तक नहीं देते और रोटी के नाम पर वसूली कर अपनी जेबें भर रहे हैं।
राजेश कुमार टिंकू ने कहा कि यदि इस राशि को देने से इंकार किया जाए तो अधिकारी समारोह में खलल डालने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा सरकार पहले ही पैलेसों में शराब पिलाने के एवज में टैक्स वसूल रही है, अब खाने पर भी लगा दिया जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पैलेसों में आयोजित समारोहों के दौरान खाने के एवज में टैक्स न देने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई उन्हें जबरी वसूली के लिए धमकाता है तो इसे शिवसेना के ध्यान में लाया जाए। पार्टी इस प्रकार का गुंडा टैक्स लोगों को अदा नहीं करने देगी। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि इस टैक्स को वापस लिया जाए, नहीं तो पार्टी वर्कर सड़कों पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
इस मौके पर जिला उपप्रधान सोनू सर्राफ, ब्लाक प्रधान चंद्रशेखर, उपप्रधान कमल बिट्टू, सिटी प्रधान संदीप चीनी, उपप्रधान दीक्षित बब्बर व अजय कुमार, दीपक सिंगला, नितिन जगियालिया, हर्ष कुमार, जंग बहादुर, रवि कुमार, चेयरमैन विजय महाजन, तहसील प्रमुख रंजीत आनन्द, मलकीत गुल्ली सहित अन्य वर्कर भी मौजूद थे।